एबीएन सोशल डेस्क। परम श्रीगुरुसत्ता की सूक्ष्म उपस्थति, सानिध्य और आशीर्वाद से 24 घंटे के आॅनलाइन एकादशी अखंड जप गृहे गृहे आवासीय तपोवन में अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में रांची स्थित पीठों, झारखंड सहित भारतीय अनेक प्रान्त के अनेक प्रज्ञा मंडल, स्वाध्याय मंडल व स्थानीय शाखाओं के गायत्री साधक-शिष्य गण व परिवार जनों ने मोहिनी एकादशी व्रत-उपवास दिवस पर आध्यात्मिक पूजा-पाठ जप-अनुष्ठान करने का संकल्प व समयदान निर्धारित किये।
यह अखंड जप रविवार 19 मई के सुबह 4 बजे से 20 मई सोमवार सुबह 4 बजे तक चलेगा। समूह संचालन प्रतिनिधि ने सभी से विशेष अनुरोध इस दैवीय योजना मे घर बैठे बैठे सहयोग करे व राष्ट्र कल्याण व नवनिर्माण के लिए सभी के लिए सद्बुद्धि व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना सद्भाव के साथ आप सभी अपने बहुमूल्य समय का एक अंश अवश्य देने का प्रयास करें।
मौके पर कई साधक सदस्य गण अपने जप-अनुष्ठान का 108 वां एकादशी व्रत-उपवास जप-अनुष्ठान का 108 वां एकादशी व्रत-उपवास दिवस के रूप में मनाएंगे। इस के अंतर्गत विधिवत वैदिक विधान से विशेष तैंतीस कोटि देवपूजन-अर्चन, विराट पुरुष सूक्त व श्रीसूक्त से श्री सद्गुरु, गुरुमाता, वेदमाता, देवमाता गायत्री माता सहित श्रीलक्ष्मीनारायण का षोडशोपचार व स्वास्तिवाचन पाठ कर सोल्लास जप-अनुष्ठान करने का संकल्प किए और सायंकालीन ब्रह्म संध्या में गायत्री दीपयज्ञ का संकल्प कर सत्संकल्प पाठ करने का निर्णय किया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।