Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

10 को धूमधाम से परशुराम जन्मोत्सव मनायेगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
10 को धूमधाम से परशुराम जन्मोत्सव मनायेगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची के तत्वाधान में आगामी 10 मई 2024 को आयोजित होने वाली भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पूर्व सभा द्वारा समाज की महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आज रविवार दिनांक 5 मई 2024 को मारवाड़ी ब्राह्मण भवन प्रांगण में आयोजन किया गया। 

मौके पर सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज की महिलाएं एवं बच्चों की सहभागिता रही विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए इसके अंतर्गत भाषण, लेखन, कुर्सी दौड़ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

जबकि युवा महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ जैसे ही मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के लिए समाज की ही विभिन्न स्कूलों की शिक्षिकाओं  सुश्री अनुभा शर्मा, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती स्नेहा शर्मा ने आज निर्णायक  की महत्वपूर्ण भूमिका  को निभाया। 

समस्त कार्यक्रमों में सभा अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र शर्मा, मंत्री कृष्ण लाल शर्मा कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोवला संयोजक श्री अशोक पुरोहित सुनील शर्मा सहसंयोजक सर्वश्री नथमल शर्मा अमित सारस्वत, कमल शर्मा, मनीष शर्मा चेतन माटोलिया जबकि महिला समिति की श्रीमती ममता शर्मा, अनीता शर्मा, खुशी शर्मा, अमृता शर्मा ,नीलम शर्मा, बिंदु शर्मा, पिंकी शर्मा सहित सभा की सभी पूर्व एवं वर्तमान कार्यकारिणी की सभी सदस्यों में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। सभी विजयी प्रतिभागियों को आगामी परशुराम  जन्मोत्सव के दिन पुरस्कृत किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,610