Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 73
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

गौ परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पांच मई को, तैयारियां पूरी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गौ परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव पांच मई को, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। गौ माता सेवा समिति रांची के तत्वाधान में सुकरहुटू कांके गौशाला में नवनिर्मित श्री गोपाल कृष्ण जी का गौ परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव 5 मई को बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय पूर्वक मनाया जायेगा।

गौ माता सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद बजाज, सचिव मुकेश पोद्दार, महोत्सव संयोजक अशोक गाड़ोदिया एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि गौ परिक्रमा मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव महोत्सव 5 मई को मनाया जायेगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। महोत्सव का शुभारंभ 5 मई को सुबह 9 बजे श्री गणेश जी के आवाह्न एवं भगवान के पूजन के साथ किया जायेगा। भगवान का विग्रह एवं मंदिर परिसर को सुगंधित फूलों से नयनाभिराम अलौकिक अनुपम श्रृंगार किया जायेगा। 

तत्पश्चात श्री गोपाल प्रभु का धार्मिक अनुष्ठान एवं पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर फल,मेवा एवं मिठाई का भोग अर्पित किया जायेगा। एवं महाप्रसाद का भोग लगाया जायेगा। सुबह 11 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलित कर, श्री हनुमान मंडल सहित कई भजन गायको द्वारा अपनी सुमधुर भजनों से भगवान के श्री चरणों में अर्पित करेंगे। 

अपराह्न 12:30 बजे से महाप्रसाद भोग भंडारा का आयोजन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि सभी कार्यक्रमों की अमृतबेला में उपस्थित होकर भगवत कृपा पात्र होने का सौभाग्य प्राप्त करें।

विज्ञापन