Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

12 से 19 मई तक मनेगा सीता नवमी महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
12 से 19 मई तक मनेगा सीता नवमी महोत्सव
विज्ञापन

महानगर के सभी प्रखंडों में भव्य रूप से मनाया जायेगा : कैलाश केसरी 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद, रांची महानगर की जिला बैठक, प्रांत कार्यालय किशोरगंज रांची में संपन्न हुई। बैठक में विहिप के झारखंड प्रांत अध्यक्ष माननीय चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री श्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा विशेष रूप से उपस्थित थे।

बैठक में विगत कार्यक्रमों अंबेडकर जयंती, श्रीरामोत्सव, श्री हनुमान जन्मोत्सव की समीक्षा की गयी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में तय किया गया आगामी 12 मई से 19 मई तक सीता नवमी महोत्सव महानगर के सभी प्रखंडों में भव्य रूप से मनाया जायेगा, जिसमें मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की बहनें सक्रिय रूप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनायेंगी। साथ ही सभी नगरों में दुर्गा वाहिनी- मातृशक्ति का गठन किया जायेगा।

जून माह में होने वाले परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग, मातृशक्ति- दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की जानकारी देते हुए सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता वर्ग में प्रशिक्षण लेने जाएं इसके लिए प्रखंड के अध्यक्ष एवं मंत्री को सूची बनाने का निर्देश दिया गया।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए राष्ट्रहित में मतदान का प्रतिशत अधिकतम हो इस दृष्टि से सभी कार्यकर्ता लोक जागरण का कार्य अपने-अपने क्षेत्र में रहकर व्यक्तिसह संपर्क द्वारा करेंगे यह निर्णय लिया गया। इन सभी कार्यों को सफल बनाने के लिए महानगर की 16 नगरों में  29 अप्रैल से 5 मई तक प्रखंड बैठकों का आयोजन किया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने एवं संचालन महानगर सहमंत्री विश्वरंजन ने किया। 

बैठक में धर्म प्रसार प्रांत परियोजना प्रमुख रेणु अग्रवाल, मातृशक्ति प्रांत सेवा प्रमुख डा ज्योतिका श्रीवास्तव, विभाग सह मंत्री श्री रविशंकर राय, महानगर संयोजक दीपक साहू, धर्म प्रसार प्रमुख रतन केसरी, महानगर कोषाध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, राजेश अग्रवाल, राम बालक वर्मा, अनूप कुमार, अजय राजगढ़िया, योगेश खंडेलवाल, रेखा मिश्रा, रवि साहू, अनिल तिवारी, हनुमान जोशी, बंटी, श्याम गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेश अरोड़ा, संजय ठाकुर, रजत चावला, शंकर प्रसाद सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप रांची महानगर के सह मंत्री विश्वरंजन ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,807