Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

30 को मारवाड़ी समाज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को करेगा सम्मानित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
30 को मारवाड़ी समाज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को करेगा सम्मानित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। संपूर्ण मारवाड़ी समाज द्वारा मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची मे 30 अप्रैल को शाम 7:30 बजे भव्य सम्मान समारोह रखा गया है। इस समारोह में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मारवाड़ी समाज की सभी संस्थाएं सम्मानित करेंगी। 

इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सुरेश चंद्र अग्रवाल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मान समारोह मे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मारवाड़ी समाज द्वारा एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। कार्यक्रम के उपरांत अल्पाहार की भी व्यवस्था की गयी है। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसमें ललित पोद्दार, विनोद जैन, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, शिव शंकर साबू, डॉ वीके जैन, पुरुषोत्तम विजयवर्गीय, नरेंद्र गंगवाल, विष्णु सेन, रमेश शर्मा, मधु सर्राफ, उर्मिला पाड़िया, विनीता सिंघानिया, आशीष अग्रवाल, सौरभ बजाज, हेमंत महेश्वरी, आदि को शामिल किया गया है। 

संजय सर्राफ को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। अनिल कुमार अग्रवाल को मंच सज्जा एवं अजय खेतान को भोजन व्यवस्था का प्रभार दिया गया है। उक्त जानकारी सम्मान समारोह कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,544