Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जैन श्वेतांबर श्री संघ, रांची ने धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जैन श्वेतांबर श्री संघ, रांची ने धूमधाम से मनाया भगवान महावीर का 2623वां जन्म कल्याणक महोत्सव
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। आज सुबह श्वेताम्बर जैन मंदिर डोरंडा से सुबह 9 बजे भगवान महावीर की शोभायात्रा धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकली। श्रद्धालुओं के द्वारा जगह जगह पर अक्षत एवं नारियल अर्पण करके भगवान का स्वागत किया गया। जिसमें गायक अक्षय सेठिया ओर भजन मंडली के द्वारा भगवान महावीर के भजनों को सुनकर लोग झूम रहे थे। 

शोभा यात्रा जैन मंदिर डोरंडा से निकलकर एजी मोड़, हाइकोर्ट होते हुए वापस मंदिर पहुंची। इस वर्ष की शोभायात्रा में महिलाओं, बच्चों एवं समाज के लोगों ने काफी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तत्पश्चात मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें भगवान महावीर के जन्मोत्सव की झलकियां दिखायी गयी। 

भगवान महावीर के संदेश को घेवर चंद नाहटा, अमरचंद बैंगानी, उत्तम चोरडिया आदि ने बताया। महिलाओं और बच्चों ने नाट्य मंचन एवं नृत्य के माध्यम से भगवान महावीर के जीवनी एवं आदर्शों के बारे में बताया, जिसमें संतोष बैंगानी, सोनल नाहटा, प्रीति रामपुरिया, खुशबू दस्सानी, पूजा नाहटा, सोनू पारख, नेहा बैंगानी, भावना बैंगानी, दिशा बैंगानी, शालिनी बेगवानी, प्रीति बोथरा आदि ने गीत तथा मनमोहक नृत्य पेश किया। 

तेरापंथ युवक परिषद एवं श्रृंगार समिति ने शोभा यात्रा में जूस-पानी के सेवा की व्यवस्था की थी। मंच का संचालन खुशबु बोथरा, रिद्धि बांठिया ने किया। दोपहर 2 बजे से स्वामीवात्सल्य का कार्यक्रम हुआ। तत्पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई। 

संघ के अध्यक्ष संपत लाल जी रामपुरिया, सुभाष चंद बोथरा ने सभी को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में छोटे लाल चोरड़िया, पूनम चंद भंसाली, मूल चंद सुराणा, प्रकाशचंद नाहटा, नवीन रामपुरिया, विनय नाहटा, संजय कोठारी, बालवीर बोथरा, ललित सेठिया, पंकज बोहरा, मयंक बेगानी आदि एवं सम्पूर्ण समाज का योगदान रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,830