जनवरी में हुई थी प्रतिमा क्षतिग्रस्त
टीम एबीएन, रांची। श्रीराम जानकी मंदिर हाउसिंग कालोनी बरियातू में एक साथ चौदह विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की गयी। ज्ञात हो कि 8 जनवरी को असामाजिक तत्वों ने रात में इन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उन्हें जयपुर, रांची और मयूरभंज के कारीगरों ने सफेद संगमरमर और काले ग्रेनाइट से बना डाला है।
मूर्तियों में नर्मदेश्वर शिव लिंग, सिंदूरिया सिद्धि विनायक, पार्वती, कार्तिक काले ग्रेनाइट में, वरद हनुमान, कच्छप अवतार, सिंहवाहिनी दुर्गा, राजदरबार सफेद संगमरमर की आदमकद प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। मंदिर के पुजारी पं. रामदेव पांडेय ने उक्त कार्यक्रम संपन्न कराया। जुमार नदी से जल यात्रा हुई। शाम को भंडारा संपन्न हुआ।
मौके पर आचार्य बालकृष्ण, गोविंद पांडेय, मनोज पांडेय, आशुतोष पाठक, रजनीश पाठक, मनराज पांडेय, मंगल पांडेय, विद्या पांडेय, अनुराग पांडेय सहित अनेक ब्राह्मण यज्ञ में सम्मिलित रहे। आज के इस अनुष्ठान में जय सिंह, प्रतिमा सिंह, मेघा पांडेय, नवीन कुमार सिंह सहित अनेक यजमान रहे।