Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लिटिल विंग्स स्कूल का सम्मान समारोह कल

लिटिल विंग्स स्कूल का सम्मान समारोह कल
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। कल दिनांक 13 अप्रैल 24 को लिटिल विंग्स विद्यालय के तत्वावधान में रांची प्रेस क्लब के सभागार में प्रातः 10 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें भारतीय महिला फुटबॉल टीम की नव चयनित सदस्य दिव्यानी लिंडा एवं उनके कोच अनवर उल हक को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही विद्यालय के द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की जायेगी। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता समेंदर लाल एवं बिरसा कछाप द्वारा भी दिव्यानी लिंडा को सम्मानित किया जायेगा। ज्ञातव्य है कि दिव्यानी लिंडा भारतीय फुटबॉल टीम अंडर 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सैफ टूर्नामेंट नेपाल से खेल कर अभी थोड़े दिन पहले लौटी है। दिव्यानी लिंडा अत्यंत निर्धन पर आदिवासी परिवार से है उनकी माता प्रतिदिन मजदूरी कर घर चलाती है, इनका एक भाई दिव्यांग है जो चल नहीं पाता है और इलाजरत है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,050