टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची का तापमान दो दिन में करीब 7 डिग्री (6.9 डिग्री) सेंटीग्रेड तक घट गया है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है।
रविवार (7 अप्रैल) की रात को हुई बारिश के बाद सोमवार (8 अप्रैल) को ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग की मानें, तो अभी तापमान में और गिरावट दर्ज की जायेगी।
3 से 4 डिग्री तक गिरेगा उच्चतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके बाद अगले 2-3 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।