Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

स्त्री दो कुल को पवित्र करती है : आचार्य दीनानाथ

स्त्री दो कुल को पवित्र करती है : आचार्य दीनानाथ
विज्ञापन
  • विदेशी नस्ल की गायों का दूध देता है कैंसर को बढ़ावा

टीम एबीएन, रांची। श्री जगतगुरू देवाचार्य मलुक पीठाधीश्वर श्री राजेन्द्र दास जी महाराज के कृपापात्र शिष्य परम पूज्य आचार्य दीनानाथ शरण जी महाराज श्री धाम वृन्दावन, यज्ञाचार्य कमलाकर द्विवेदी, भागवत परायण आचार्य डा अम्बुज शुक्ल, आचार्य कन्हाई द्विवेदी, पंडित कमलेश त्रिपाठी, वादक तबला पर सत्येन्द्र तिवारी, आर्गन पर प्रवीण, नाल पर संदीप, पैड पर सन्तोष, झांकी नवीन जी (कतरास) के दल के संचालन में भागवत कथा सप्ताह के षष्ठ दिवस के कथा में पंडित दीनानाथ जी ने कहा कि कृष्ण गोपालक हैं। 

देशी गायों का दूध पीना चाहिए। विदेशी नस्ल की गायों का दूध कैंसर देता है। भारत गायों और माइयों का देश है। यहां की बेटी पिता और पति दोनों कुल को पवित्र करती है और गायों का दूध गोबर, गोमूत्र औषधीय है। इनकी रक्षा करनी चाहिए। इनके हत्यारों को दण्ड देने में पाप नहीं होती है। 

सनातन में नारियों को पचास प्रतिशत से भी अधिक हिस्सा प्राप्त है। बिना पत्नी के दायांगिन होते बिना यज्ञ भी अधूरा हो जाता है। कृष्ण के माता-पिता की पवित्रता है कि सात कोस के गिरिराज को सात साल के कृष्ण ने  सात दिनों तक उठाये रखा। यह माता-पिता और गो के दूध की विशेषता रही है। कल सुदामा चरित्र की कथा और झांकी के साथ कथा विश्राम लेगी। परसों हवन और यज्ञ विश्राम होगा। यह जानकारी पंडित रामदेव पाण्डेय ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 20,160