Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

युवा जोख़िम को ध्यान में रखकर निवेश करें : सीएमए समराज नायर

युवा जोख़िम को ध्यान में रखकर निवेश करें : सीएमए समराज नायर
विज्ञापन

युवा बचत की आदत डालें

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर महाविद्यालय के आइक्यूएसी व वाणिज्य संकाय और इंटरनेशनल नवोदया चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। 

सेमिनार का विषय था रोल ऑफ ब्रोकर एंड एक्सचेंज इन द फाइनेंसियल मार्केट (वित्तीय बाजार में विपनियों एवं दलालों की भूमिका) कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत कॉमर्स विभाग के सहायक प्रो सह आईक्यूइएसी के समन्वयक डॉ अजय कुमार ने किया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश वाणिज्य विभागाध्यक्ष सह  संकायाध्यक्ष प्रो श्यामलेश कुमार ने कराया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे सीएमए समराज नायर। अपने उद्बोधन में सीएमए नायर ने स्टॉक एक्सचेंज एवं कमोडिटी एक्सचेंज के बारे में बातचीत की साथ ही भावी सौदे में निहित जोखिमों से सुरक्षा पर भी अपने विचार रखें। विद्यार्थियों को बचत की आदत डालनें पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद इंटरनेशनल नवोदय चेम्बर ऑफ कॉमर्स (INCOC) के फाउंडर संदीप कुमार ने विविध प्रकार के निवेश विकल्पों के बारे में चर्चा की। साथ ही अपनी पूंजी को एक जगह की अपेक्षा  अलग -अलग जगहों पर निवेश कर अधिकतम रिटर्न कैसे पाया जा सकता है? इसपर विस्तार से चर्चा की।

मौके पर आईएनसीओसी झारखंड के को -हेड हेमंत कौशिक ने कहा कि निवेशक अपने डी मैट अकाउंट से लेन-देन करें, जोखिम का खतरा कम होगा। ऑनलाइन निवेश करते हुए सतर्क रहें एक्सचेंज (विनिमय) का कारोबार नक़द में नहीं होता। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ सुधीर कुमार सिन्हा  वहीं आभार ज्ञापन वाणिज्य संकाय के सहायक प्रो डॉ दीपक शर्मा ने की।

मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज प्रो इलानी पूर्ति, वर्सर प्रो प्रवीण सुरीन, डॉ मो रेहान, डॉ नासिर अहमद, प्रो आकांक्षा तिग्गा, डॉ अलीशा शमद, प्रो आदित्य कुमार, प्रो अजय प्रामाणिक, प्रो आशीष देमता, डॉ आरती शर्मा सहित कॉमर्स विभाग के सभी विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,561