Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

ईश्वर से जुड़े रहना समर्पित जीवन में एक बड़ी चुनौती : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

ईश्वर से जुड़े रहना समर्पित जीवन में एक बड़ी चुनौती : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। हुलहुंडू पल्ली के हाड़दाग स्थित क्लारेशियन धर्मसंघ के 3 धर्मबहनों सि. दिव्या लकड़ा, सि. एमरेंसिया डोडराई और सि. मनीषा लकड़ा ने महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के सम्मुख अपना प्रथम व्रतधारण स्वीकार किया। 

आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने हाड़दाग में व्रत धारण समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी धर्मबहनों एवं विश्वासियों को संबोधित करते हुए अपने प्रवचन में कहा कि: समर्पित जीवन में ईश्वर से जुड़े रहना और जीवित प्रभु के अनुभव को अपने जीवन में संजो कर रखना ही उसके संदेश को लोगों तक पहुंचाने में उत्साह से भर देता है। प्रथम व्रतधारण स्वीकार करने वालों धर्म बहनों को महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी और अपना जीवन प्रभु और उसकी प्रजा के लिए समर्पित करने का संदेश दिया।

इस समारोह के अवसर पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद  के अलावा फा. संजय तिर्की, हुलहुंडू पल्ली के पल्ली पुरोहित, फा. नरेश कुजूर, फा. अमित डुंगडुंग, फा. ब्रिसियुस मिंज, फा. नेलशन बरला, अन्य पुरोहितगण एवं संत अन्ना की धर्म, व्रत धारण करने वालों धर्म बहनों बहनें के रिश्तेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,127