Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

रांची : हास्य व्यंग कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी, देश के विख्यात कवि शिरकत करेंगे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : हास्य व्यंग कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी, देश के विख्यात कवि शिरकत करेंगे
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। 23 मार्च को मारवाड़ी भवन हरमू रोड रांची में कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित हास्य व्यंग कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार नारसरिया, मुख्य संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल, सचिव अनिल कुमार अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि होली के अवसर पर आयोजित हास्य व्यंग कवि सम्मेलन शनिवार को रात्रि 9 बजे से मारवाड़ी भवन में प्रारंभ होगी। 

इस वर्ष कवियों में ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि सुरेंद्र शर्मा दिल्ली, सुरेंद्र दुबे रायपुर, अनिल अग्रवाल अग्रवंशी, राजेश अग्रवाल, दीपक सैनी हरियाणा तथा साक्षी तिवारी लखनऊ, दर्शकों को हंसी के ठहाके की बौछार के साथ-साथ तीखे वाण व्यंग का मधुर संगम पेश कर धमाल करेंगे। कवि सम्मेलन में तीन हजार लोगों का बैठने की व्यवस्था है तथा महिलाओं के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था की गयी है। 

कवि सम्मेलन का प्रवेश निःशुल्क है तथा कवि सम्मेलन का लुत्फ उठाने के लिए आयोजन स्थल पर कुर्सियां की विशेष व्यवस्था पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर की गयी है। दर्शकों के लिए एलईडी भी मैदान में लगाये गये हैं। पेयजल जलपान एवं ठंडाई का विशेष काउंटर की व्यवस्था की गयी है। 

आयोजन स्थल पर सुरक्षा गार्ड की पूर्ण व्यवस्था के साथ-साथ सीसीटीवी एवं अग्निशामक यंत्र लगाये गये हैं। उन्होंने हास्य कवि सम्मेलन मे ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने तथा लुत्फ उठाने की अपील की है। उक्त जानकारी समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ (8271790800) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,498