देवघर में विहिप की तीन दिवसीय बैठक शुरू
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र में मंचासीन अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं भगवान श्रीराम के चित्र में पुष्प अर्पण के साथ-साथ वैदिक मंत्रोच्चारण व विजय महामंत्र के साथ शुभारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने संबोधित करते हुए कहा विश्व हिंदू परिषद की सांगठनिक बैठक में संगठन के विगत कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्य योजना बनाई जाती है। विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने पर झारखंड प्रांत के सभी जिला प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर समिति गठन का कार्य पूर्ण की जायेगी।
उन्होंने कहा देश में सीएए लागू किया, जो स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा से संसार जगत के समस्त हिंदुओं का स्वाभिमान जगा है। आज सनातन परंपरा विश्व को शांति का संदेश देकर विश्व के अनेक देशों के लोगों के मन में अपना स्थान बनाया है।
प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने पदाधिकारी का परिचय एवं विगत 6 माह के कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विहिप के देवघर जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय ने आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए पवित्र भूमि देवघर के आराध्य स्थलों के परिचय कराया।
प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए कहा जिहाद एवं धर्मांतरण झारखंड प्रांत का एक बड़ा चिंतनीय विषय है जिसका स्थायी निराकरण समाज के बीच सेवा, शिक्षा के साथ-साथ संस्कार दृढ़ीकरण की गति को बढ़ाना होगा।
उन्होंने कहा हलाल इकोनामी के द्वारा देश के करोड़ों हिंदुओं को हल प्रमाण पत्र देने के नाम पर वसूली हो रही है, जिस पैसे का उपयोग देश के अंदर जिहाद एवं आतंकवाद को बढ़ावा देने में खर्च कर रही है।
प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार ने विहिप केंद्रीय प्रस्ताव का वाचन करते हुए कहा श्री राम मंदिर का निर्माण अब रामराज की ओर अग्रेषित कर रहा है। 22 जनवरी को 496 वर्ष के संघर्ष की गौरवमय, सफल, सुखद परिणीति की अनुभूति संपूर्ण विश्व को हुई।
रामलला के साथ उनकी मर्यादाओं एवं हिंदू संस्कृति की भी पुनरप्राणप्रतिष्ठा हुई। 22 जनवरी यह सिद्ध हो गया की राम ही राष्ट्र है और राष्ट्र ही राम है। श्री राम मंदिर अनंत काल तक संपूर्ण मानवता को प्रेरणा का संदेश देता रहेगा।
उद्घाटन सत्र में मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्णा चैतन्य महाराज, स्वामी अचिंत्य चैतन्य जी, क्षेत्र संगठनमंत्री आनंद पांडेय, क्षेत्र मंत्री विरेंद्र विमल, क्षेत्र सहमंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु, प्रांत कार्याध्यक्ष तिलक राज मंगलम,प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगवांकर, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, धर्म प्रसार क्षेत्र प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा, प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, देवघर जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, मठ मंदिर प्रांत प्रमुख श्री देवेंद्र गुप्ता, धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख संजय चौरसिया, प्रांत सामाजिक समरसता सहप्रमुख मनोज चंद्रवंशी, जिला मंत्री विक्रम सिंह सहित झारखंड प्रांत के सभी जिलों से आये प्रतिनिधि, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी के प्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिन्दू परिषद, झारखंड के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।