Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

गायत्री परिवार को नौदिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ

गायत्री परिवार को नौदिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ
विज्ञापन

14 फरवरी से 24 मार्च के क्रम में चल रही 40 दिवसीय सामूहिक गायत्री महामंत्र जप-अनुष्ठान

एबीएन सोशल डेस्क। साधना सह स्वाध्याय पाठ खूब उल्लास उत्साहपूर्वक सीधा शांतिकुञ्ज मुख्यालय के  तत्वावधान व मार्गदर्शन में गायत्री परिवार साधक शिष्य गण आनलाइन गृहे गृहे अपने आवासीय तपोवन में चल रहा है। इसमें नौ-नौ दिवस के 4 सत्र भी संपन्न हो रहे हैं। अब दिनांंक 15 से 24 मार्च चतुर्थ सत्र वालों का पूर्व संध्या 14 मार्च में संकल्प कराया गया। 

आनलाइन जप-अनुष्ठान महिला समूह मंडल प्रतिनिधि रेखा बहिन ने बताया कि विशेष बात यह हैं कि नौदिवसीय अनुष्ठान में संस्कारवान छोटे बच्चों की भी संख्या काफी है। उनमें शामिल बच्चे स्वाध्याय सुनते और गायत्री मंत्र लेखन भी करते हैं। कुछ शिक्षक, शिक्षिकाएं तो बच्चों को नियमित लेखन करवा रही हैं। 

इस सत्र में भी 10  से 18 साल के बीच के बच्चे लभगभ 150 से ऊपर सामूहिक साधना (अनुष्ठान) एवं स्वाध्याय में भागीदारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को आहार की बाध्यता नहीं रखी गई है। माँ के हाथों का बना भोजन कई बार खा पी सकते हैं। 

बस अच्छी आदत, स्वभाव, संस्कार, सोच विचार व आहार-विहार को अपनाना है और टीवी देखते भोजन नही करेंगे, थाली में झूठन नहीं छोड़ेंगे।अपने छोटे छोटे कार्य स्वयं करेंगे, जन्मदिन पर वृक्षारोपण करना, अच्छी पुस्तक का स्वाध्याय करना है। 

माता पिता, वरिष्ठ जनों और युवाओं की संख्या भी अधिक है। इस में सामूहिक साधना,गुरूदेव माताजी की वाणी में प्रतिदिन एक प्रज्ञा गीत, प्रतिदिन चंद्रमा ध्यान का प्रयास यू ट्यूब के माध्यम से संचालित है। जिसके उत्साहजनक परिणाम मिल रहे हैं।

बच्चो की एकाग्रता बढ़ रही हैं, अंक अच्छे आ रहे हैं। बच्चों के माता-पिता खुश होकर फीडबैक भी देते हैं। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक रेखा दीदी और जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,707