Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 17 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 17 को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची के तत्वाधान में 17 मार्च 2024 दिन रविवार को नेवरी विकास विद्यालय के समीप श्री दुर्गा मंदिर से सुबह 8 बजे बाबा श्री श्याम का ध्वजा पदयात्रा शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गो बूटी मोड़, बरियातू रोड, कचहरी रोड, अप्पर बाजार का भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर हरमू रोड रांची में श्री श्याम का ध्वजा निशान समर्पण के साथ समाप्त होगी। 

इस यात्रा की दूरी भी खाटू धाम की परंपरा अनुसार 17 किलोमीटर रिंग्स से खाटू धाम की है। समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यूं तो इस पावन माह में कई ध्वजा पदयात्राएं होती है। पर इस यात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि जो भी भक्त श्री श्याम प्रभु की निशान को अपनी मन की बात कहता है और उसे सच्चे विश्वास से श्री श्याम प्रभु को अर्पित करता है तो बाबा उन भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं।

इसी परम्परा के अनुसार रांची मे 2 वर्षों से श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति द्वारा यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के निशान कार्ड हेतु श्याम प्रेमी मोबाइल-95340 33233, 94300 55620, 82355 75481, 8210 091921 से अति शीघ्र संपर्क कर अपना नाम लिखवा कर ध्वजा निशान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हरिशंकर परशुरामपुरिया, ललित कुमार पोद्दार, गोपाल मुरारका, अशोक लाडिया, रवि चौधरी, संजय परशुरामपुरिया, आनंद चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद परशुरामपुरिया, नवीन डोकानियां, राजेश ढांढनिया, संजय सर्राफ सहित अन्य श्याम भक्त जोर- शोर से तैयारियां मे लगे हुए हैं। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन