टीम एबीएन, रांची। 31वां चेतन देवराज मेमोरियल ईस्ट जोन इंटर टेक्निकल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कुलपति डॉ इंद्रनील मन्ना ने बल्लेबाजी करते हुए की। आज के इस उद्घाटन मैच के प्रथम मुकाबला में उषा मार्टिन विश्वविद्यालय ने बीआईटी पटना को और सरला बिरला ने बीआईटी देवघर को हराया उषा मार्टिन अमन ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
पटना के अनिकेत ने मुकाबला करते हुए 37 रन बनाये पर टीम को जीत नहीं दिला सके और 17 रन से उषा मार्टिन ने मैच जीत लिया, दूसरा मुकाबला सरला बिरला 90 रन से जीता।
आज के उद्घाटन समारोह में पूर्व रणजी खिलाड़ी सब्बीर हुसैन और सचिन थे। उद्घाटन समारोह में डीन डोफा डॉ भास्कर कर्ण डॉ महेंद्र कुमार डॉ संदीप शाहदेव, डॉ गौतम संदेलिया, राम महल, दुर्गा चरण, मनोज कुमार, एस पी सिंह और राणा प्रताप मिश्रा सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.