Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 17 को, पोस्टर का विमोचन

श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा 17 को, पोस्टर का विमोचन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची के तत्वाधान में 17 मार्च 2024 दिन रविवार को रांची नगर में राजस्थान के खाटू श्रीश्याम जी की परंपरा अनुसार ही श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। ध्वजा पदयात्रा की तैयारीयां जोर-शोर प्रारंभ किया गया। 

समिति के सदस्यों ने श्री गणेश जी के मंत्रोचार के साथ श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। मौके पर हरिशंकर परशुरामपुरिया, ललित कुमार पोद्दार, गोपाल मुरारका, अशोक लाडिया, रवि चौधरी, संजय परशुरामपुरिया, आनंद चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद परसरामपुरिया, नवीन डोकानियां, राजेश ढांढनिया उपस्थित थे। 

श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा रांची के नेवरी (विकास विद्यालय) से शुरू हो कर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमु रोड़ में ध्वजा समर्पण के साथ समाप्त होगी।ज्ञात हो कि खाटू धाम में यह परंपरा है की श्याम भक्त बाबा श्याम की ध्वजा निशान यात्रा 17 किमी की पदयात्रा कर बाबा श्री श्याम को समर्पित करते है। 

मान्यता है कि जो भी भक्त श्री श्याम प्रभु की निशान को अपनी मन की बात कहता है और उसे सच्चे विश्वास से श्री श्याम प्रभु को अर्पित करता है तो बाबा उन भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं।इसी परम्परा के अनुसार रांची मे 2 वर्षों से श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति द्वारा यह आयोजन हो रहा है। 

उन्होंने बताया कि 17 मार्च को श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के निशान कार्ड हेतु श्याम प्रेमी मोबाइल-95340 33233, 94300 55620, 82355 75481, 82100 91921, से अति शीघ्र संपर्क कर अपना नाम लिखवा कर ध्वजा निशान कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.