Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

हारे का सहारा श्री श्याम बाबा हमारा...

हारे का सहारा श्री श्याम बाबा हमारा...
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क। श्याम परिवार की ओर से शहर में श्याम निशान अमृत महोत्सव-2024 शोभायात्रा शनिवार को निकाली गई। इसमें श्याम प्रभु और हनुमान जी का निशान धारण कर 301 भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए। मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्याम रहे। 

राधा-कृष्ण, राम-लखन-जानकी और हनुमान जी की जीवंत झांकी शोभायात्रा में शामिल थी। शोभायात्रा में हारे का सहारा श्री श्याम बाबा हमारा..., समेत श्याम प्रभु के जयकारों लगे। शोभायात्रा श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी मेन रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों से गुजरी। 

जगह-जगह इसका स्वागत हुआ। इससे पूर्व श्रवण जालान के नेतृत्व में निशान व सभी देवी-देवताओं का पूजन हुआ। शोभायात्रा का संचालन राहुल अग्रवाल, प्रकाश दालानिया, अमित चौधरी, राजेश अग्रवाल, विमल झुनझुनवाला, सुनील साबू, गोपाल चांगल, जयदीप राज, पवन लोहिया व मोनू शर्मा ने किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,915