एबीएन सोशल डेस्क। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुञ्ज तत्वावधान में समस्त शक्तिपीठ, प्रज्ञापीठ मंडल इकाइयों बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक वसंतोत्सव सह पूज्यवर श्रीगुरुदेव वेदमूर्ति- तपोनिष्ठ पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जीवन व युगीय नव निर्माण के कार्यक्रमों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अखंड जप-अनुष्ठान व विधिवत यज्ञीय अनुष्ठान तथा दीप यज्ञीय आयोजन कर मनाया गया।
अनेक परिवार जनों व बच्चों के विद्यारम्भ संस्कार सहित कई संस्कार यज्ञीय वातावरण में संपन्न हुए। साथ ही आनलाइन स्वाध्याय मंडल रांची प्रतिनिधि सदस्य शीला देवी संग जेएनपी दम्पति ने अपने विवाह दिवसोत्सव के 40 वें वर्षगांठ पर 40 दिवसीय गायत्री महामंत्र लेखन करके अपना वर्षगांठ मनाया। इस अवसर पर 40 घंटे का अखंड दीप भी प्रज्ज्वलित कर दीपयज्ञ किया।
दीपोत्सव करके परिवारजन साधकों ने आवासीय तपोवन में अपने माता-पिता के विवाह वर्षगांठ का संस्कारोत्सव युग निर्माण योजना अंतर्गत बड़े हर्षोल्लास पूर्वक गुरुसत्ताश्री का ध्यान कर विधिवत मंगलाचरण, पवित्रीकरण आवाह्न, नमन वंदन व पंचोपचार पूजन-अर्चन सहित गायत्री महामंत्र व महामृत्युंजय की देवदक्षिणा पूर्णाहुति सद्गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी के युग साहित्य युग संस्कार पद्धति से की। अंत में शांतिपाठ जयघोष, गुरु वंदना, प्रज्ञागीत कर घर पर ही प्रसाद भोजन बनाकर भोग लगाकर चालीस दिवसीय गायत्री महामंत्र लेखन और चालीस माला जप अनुष्ठान कर बडे उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर आनलाइन स्वाध्याय मंडल के सभी पाठक व साधक-शिष्य भाई-बहनों, कुटुंबजनों, रिश्तेदारों ने वरिष्ठ दम्पति को मंगलमय बधाई और आशीर्वचन संदेश दिए सर्वत्र मंगलमय वातावरण विस्तार और उज्जवल भविष्य की मंगलमय स्वस्तिवाचन पाठ किया गया। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।