Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सरना रीति-रिवाज से करायी गयी फूलकेश्वर उरांव की घर वापसी

सरना रीति-रिवाज से करायी गयी फूलकेश्वर उरांव की घर वापसी
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। शुक्रवार को एम जी रोड वीर शिवाजी चौक लोहरदगा स्थित झखरा कुम्बा  में ईसाई धर्म परिवर्तन करने वाले परिवार आज सरना धर्म में घर-वापसी कार्यक्रम आयोजित किया गया।‌ दिव्या एक्का रांची खादगढ़ा निवासी का सरना धर्म में घर वापसी की गयी।

इस कार्यक्रम को सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा पुजार फूलकेश्वर उरांव ने आदिवासी सरना रीति-रिवाज से सम्पन्न करायी। इस मौके पर राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के अध्यक्ष सोमदेव उरांव द्वारा सभा को संचालन की गयी। इस मौके पर सरना समाज गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा भारत उपाध्यक्ष सोमे उरांव, महासचिव जलेश्वर उरांव, रा कोषाध्यक्ष बिरसा उरांव, फूलदेव भगत,सुध्दु उरांव , सुकेन्दर उरांव, जयन्ती उरांव, विश्ननी उरांव, नीलम, राज़ी पडहा सरना प्रार्थना सभा लोहरदगा के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,744