एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति रांची के तत्वाधान में 17 मार्च 2024 दिन रविवार को रांची नगर में राजस्थान के खाटू श्रीश्याम जी की परंपरा अनुसार ही श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है।
श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा रांची के नेवरी (विकास विद्यालय) से शुरू हो कर श्री खाटू श्री श्याम मंदिर हरमु रोड़ में ध्वजा समर्पण के साथ समाप्त होगी।
ज्ञात हो कि खाटू धाम में यह परंपरा है कि श्याम भक्त बाबा श्याम की ध्वजा निशान यात्रा 17 किमी की पदयात्रा कर बाबा श्री श्याम को समर्पित करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त श्री श्याम प्रभु की निशान को अपनी मन की बात कहता है और उसे सच्चे विश्वास से श्री श्याम प्रभु को अर्पित करता है तो बाबा उन भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं।
इसी परम्परा के अनुसार रांची में 2 वर्षों से श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति यह आयोजन कर रही है तथा 17 मार्च को श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा के सफल आयोजन हेतु अतिशीघ्र एक बैठक किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।