Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

औघड़ भगवान राम आश्रम ने धूमधाम से मनाया अनन्य दिवस

औघड़ भगवान राम आश्रम ने धूमधाम से मनाया अनन्य दिवस
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची में माघ कृष्ण चतुर्दशी आज दिनांक 8 फरवरी 2024 दिन बृहस्पतिवार को अनन्य दिवस पर्व मनाया गया। इस दिन की विशेष मान्यता है, आज ही के दिन समुह के संस्थापक परम पुज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी को प्रयाग कुम्भ मे एक बूढ़ी माता ने एक मुठ्ठी अन्न दान मे दी थीं, जिसके बाद से उन्हे कभी किसी चीज की कमी नही हुई। 

उन्होंने मानवता की सेवा हेतु श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की। उन्होंने श्री सर्वेश्वरी समूह के माध्यम से उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम चलाकर अनेक जनकल्याणकारी कार्य संचालित किये, जो आज भी सतत जारी है। आज भी यह समूह अपने अनेक शाखाओं के माध्यम से देश विदेश में जनकल्याणकारी 19 सूत्रीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। 

समूह के शाखा रांची में आज इस पर्व को धूमधाम से मनाया गया, प्रात: प्रभातफेरी के पश्चात पूजन आरती, सफल योनी सद्ग्रंथ का पाठ एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुआ। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता समूह शाखा के वरिष्ठ सदस्य मनमथ नाथ देवघरीया जी ने की, विषय प्रवेश रामचंद्र नाथ शाहदेव जी ने किया। 

वक्ता नयनमंजरी देवी, नागदमनी शाहदेव, कीर्तिमान शाहदेव ने अपने विचार रखे, मंच संचालन नवीन एवं धन्यवाद ज्ञापन शाखा के मंत्री राधेश्याम सिंह जी ने की। सामूहिक प्रसाद वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रत्येक वर्ष इस अनन्य दिवस पर्व को धूमधाम से आश्रम के श्रद्धालु सदस्यों के द्वारा मनाया जाता रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,903