Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

देवघर : बाबाधाम में किया गया विशेष अनुष्ठान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
देवघर : बाबाधाम में किया गया विशेष अनुष्ठान
विज्ञापन
  • तीर्थ पुरोहितों ने पूजा-अर्चना कर की विश्व शांति की कामना

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। बाबा मंदिर में बीते शनिवार को पुरोहितों ने भोलेनाथ की विशेष पूजा- अर्चना की और विश्व कल्याण की कामना की। बैद्यनाथ धाम में इस पूरे अनुष्ठान की पूर्णाहुति की अध्यक्ष विजय खवाड़े ने कहा कि इस पूरी यात्रा का मकसद सिर्फ विश्व कल्याण है ताकि समाज में समरसता बनी रहे और विश्व का कल्याण हो। 

उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ के परिसर में विशेष अनुष्ठान किया गया और सामूहिक रूप से तीर्थ पुरोहितों ने बाबा बैद्यनाथ को विशेष पूजा- अर्चना कर विश्व शांति और विश्व कल्याण की कामना की। बाबा मंदिर के गर्भ गृह में तीर्थ पुरोहितों ने बाबा भोलेनाथ का 16 प्रकार की वस्तुओं से पूजन किया। वहीं, यह दृश्य देखने के लिए बाबा मंदिर में काफी संख्या में यात्री मौजूद रहे।

बता दें कि गोमुख गंगोत्री समाज के 31 सदस्य गंगोत्री से लेकर बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा कर 3 महीने में विश्व कल्याण की कामना की थी। इन पुरोहितों ने 1850 किलोमीटर की लंबी पांव पैदल यात्रा 74 दिन में तय किया था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,695