टीम एबीएन, रांची। श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम में निर्मित दिव्य एवम भव्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पावन तिथि 22 जनवरी 2024 को होने वाले ऐतिहासिक समारोह के उपलक्ष्य में सेवादन पथ स्थित श्री सरोवर महादेव मंदिर प्रांगण में राजस्थान मित्र मंडल द्वारा रामलीला नृत्यनटिका का दिव्य आयोजन एवं अत्यन्त आकर्षक स्वरूप में सजाया धजाया जा रहा है।
इस अवसर पर राजस्थान मित्र मंडल, रांची द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को कई विराट कार्यक्रम का आयोजन किये जायेंगे।
प्रात: 10 बजे से सरोवर महादेव का रुद्राभिषेक पंडित अरुण जी के द्वारा मंत्रोचर पाठ किया जायेगा।
इस अवसर पर दोपहर 12.20 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती, दोपहर 1.30 बजे से संगीतमय भजन संकीर्तन संग संपूर्ण दिवस मंदिर परिसर से प्रसाद स्वरूप शुद्ध घी से निर्मित भंडारा का विशेष आयोजन श्रधालु भक्तजनों के बीच किया जायेगा।
संध्या 5 बजे से युवा नाट्य अकादमी के द्वारा रामलीला नृत्य नटिका की प्रस्तुति संगीत की धुनपर अद्भुत आयोजन होगा तदोउपरांत रात्रि 8 बजे तक राजस्थान मित्र मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण भजनों का कार्यक्रम व श्रीराम दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर मंदिर में विराजमान महादेव एवम शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। सरोवर पार्क को विद्युत लाईट से सजावट साथ ही अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम मंदिर परिसर में लगे एलसीडी टीवी पर सीधा प्रसारण किया जायेगा। रात्रि में प्रभु राम के स्वागत में आतिशबाजी की जायेगी।
आयोजन को भव्यता प्रदान हेतु भगवा झंडा व केसरिया झंडी से रंग प्रदान किया गया है। तैयारी में पखवाड़े से मंडल के सदस्यगण तन्मयता से कार्य में जुटे हुए हैं। जिनमे अध्यक्ष अशोक पुरोहित, मुख्य संरक्षक बिनय सरावगी, सचिव मंटू जलान, प्रमोद बजाज, श्याम सारस्वत, गुलाब शर्मा, रवि शंकर शर्मा, मनोज बजाज, सुनील शर्मा, सुभाष झुंझुनवाला, अमन पुरोहित, शुभम पुरोहित, कमल शर्मा, नटवर सिखवाल सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। उक्त जानकारी राजस्थान मित्र मंडल के उपाध्यक्ष मनोज बजाज ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।