Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

22 के कार्यक्रम को लेकर मंदिरों को दिया जा रहा आकर्षक रूप

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
22 के कार्यक्रम को लेकर मंदिरों को दिया जा रहा आकर्षक रूप
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अयोध्या धाम में श्री राम जन्म भूमि में निर्मित दिव्य एवं नव्य श्री राम मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा दिनांक 22 जनवरी 2024 को होने वाले अनूठे समारोह के उपलक्ष में अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर को अत्यंत आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है। इस अवसर पर श्री श्याम मंडल, रांची द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2024 को कई विराट कार्यक्रम का आयोजन किए जायेंगे।  

प्रात: 10 बजे से एकल अभियान के श्री हरी सत्संग रांची के वनवासी भाई बहन द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया जायेगा। साथ ही इस अवसर पर संपूर्ण दिवस मंदिर परिसर से प्रसाद स्वरूप शुद्ध घी के लड्डू का वितरण भक्तजनों के बीच किया जायेगा।  
संध्या 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक श्री श्याम मण्डल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण भजनों का कार्यक्रम व दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जायेगा।  

इस अवसर पर मंदिर में विराजमान रजत सिंहासन पर श्री श्याम प्रभु, वीर बजरंगबली एवं शिव परिवार का विशेष श्रृंगार किया जायेगा। साथ ही अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम मंदिर परिसर में लगे एलसीडी टीवी पर सीधा प्रसारण किया जायेगा तथा समस्त कार्यक्रम को लाइव टेलीकास्ट श्री श्याम मंडल के यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारण होगा। रात्रि में प्रभु राम के स्वागत में आतिशबाजी की जायेगी।  

आयोजन की तैयारी में पिछले एक पखवाड़े से मण्डल के सदस्यगण तन्मयता से कार्य में जुटे हुए हैं। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,988