Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

सबको जोड़ रहा रामजी का अक्षत : वीरेंद्र विमल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सबको जोड़ रहा रामजी का अक्षत : वीरेंद्र विमल
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री अयोध्या धाम राम जन्मभूमि पूजित अक्षत निमंत्रण अभियान के 12 दिन विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री वीरेंद्र विमल जी ने कहा कि अपने वनवास काल में रामजी ने संपूर्ण समाज को जोड़ा था। आज उनका अक्षत सभी जाति-पंथ-वर्ग-भाषा-प्रान्त के स्त्री-पुरुष, युवा-बाल और वृद्ध, सबको जोड़ रहा है। 

सभी रामजी का अक्षत बड़ी श्रद्धा से ग्रहण कर रहे हैं। अक्षत निमंत्रण की टोलियां पहुंचने पर भक्तों को ऐसा लग रहा है, मानो स्वयं रामजी ही आ गये हैं। स्थान स्थान पर कार्यकर्त्ताओं का स्वागत आरती, तिलक और पुष्पवर्षा से हो रहा है। माता-बहनें सिर पर पल्लु रखकर आंचल में अक्षत ग्रहण कर कार्यकर्त्ताओं कि चरण स्पर्श कर रही हैं। 

सर्वत्र जय श्रीराम के उद्घोष से अवनि-अंबर गुंजायमान हो रहा है। हिन्दू समाज को तोड़ने और बांटने वाले सारे षडयंत्र चकनाचूर हो रहे हैं। आज अक्षत निमंत्रण हेतु नायक टोली तथा हेसल बड़काटोली के जनजातीय परिवारों में जाने का अवसर मिला। 

स्वयं भुनु पहान तथा मुन्ना पहान ने आगे आकर बहुत श्रद्धा भाव से रामजी का अक्षत निमंत्रण स्वीकार किया। बड़ी संख्या में माता-बहनें भी अक्षत लेने निकलीं। रामजी का अक्षत ले गली-गली घुमने से प्रेम, सद्भाव, समरसता एवं आत्मीयता सा प्रत्यक्ष दर्शन हो रहा था। कहीं कोई भेद- भाव नहीं, सब अपने, सब रामजी के। सब मिलकर एक ही स्वर...  जय श्रीराम जय! श्रीराम!! उक्त जानकारी विहिप के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन ने वक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,837