Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

22 को सुबह आठ बजे से सुंदरकांड पाठ करेगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची

22 को सुबह आठ बजे से सुंदरकांड पाठ करेगी मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा रांची की कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कि गयी। जिसमें आगामी 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर तीर्थक्षेत्र में प्रभु श्री राम लला के विग्रहों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत ब्राह्मण भवन के सालासर हनुमान मंदिर में प्रात: 8 बजे से सुंदरकांड का पाठ, 12:30 बजे से भव्य श्रृंगार आरती के साथ 501 किलो प्रसाद का वितरण, 4 बजे से अखंड भजन कीर्तन, संध्या 7 बजे से दीपोत्सव व आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा। 

कार्यक्रम के तहत सड़क के दोनों ओर भगवा झंडे लगाये जायेंगे मंदिर परिसर में पुष्प व विद्युत सज्जा की जायेगी। सभा के अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा व मंत्री कृष्ण लाल शर्मा ने समस्त नगर वासियों से अनुरोध किया है कि उक्त कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित हो।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 23,633