टीम एबीएन, रांची। श्री शिव मण्डल के द्वारा श्री पहाड़ी बाबा का 26 वॉ वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से आज पूरे विधि-विधान के साथ आज मण्डल की प्रातः पूजन के उपरान्त सर्वप्रथम प्रातः 7 :30 बजे हनुमान जी के ध्वज पूजन के साथ 9 बजे से आचार्य श्यामसुंदर भारद्वाज अपने 11 पंडितों के साथ मुख्य मंदिर में मुख्य यजमान प्रेमशंकर चौधरी सपत्नीक अनुपमा चौधरी के साथ महारुद्राभिषेख में आनन्द गिरी सपत्नीक शामिल हुए।
हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए - 51 किलो दूध, दही, मधु एवं गन्ने का रस एवं अन्य पूजन सामग्री के साथ मंत्रमुग्ध होकर महारुद्राभिषेख किया गया। आये हुए सभी शिवभक्त बारी-बारी से महारुद्राभिषेक में अपनी उपस्थिति में श्री पहाड़ी बाबा की जयकारा के साथ शामिल हुए।
तत्पश्चात 1 बजे से बाबा का भव्य श्रृंगार (अयोध्या के राम मंदिर) में बाबा विराजमान होकर 56 भोग के साथ भक्तों को दर्शन दे रहे थे। साथ ही मन्दिर परिसर में मदन सोनी, पवन शर्मा, उदय शर्मा साथ धनबाद से आये बाबु भाई के भजनों की गंगा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। संध्या 6 बजे महाआरती के साथ उत्सव का समापन हुआ।
इस उत्सव में प्रेमशंकर चौधरी, आनन्द गिरी, उदय शंकर चौधरी, किशोरी पोद्दार, अमर पोद्दार, इन्द्रदेव फ्रेंच चौधरी, मुरारी मंगल, राजेश साहु, राजेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी, प्रदीप मोदी, सरोज साहु, अनुपमा चौधरी, पूनम रानी, संगीता चौधरी, प्रेमलता लाखोटिया एवं अन्य सदस्य की अहम भूमिका उत्सव में देखने को मिली।