Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 148
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

अविस्मरणीय दिवस होगा 22 जनवरी : तिलक राज मंगलम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अविस्मरणीय दिवस होगा 22 जनवरी : तिलक राज मंगलम
विज्ञापन

संसार के समस्त हिंदू समाज के लिए अविस्मरणीय क्षण होगा प्राण प्रतिष्ठा का दिन

एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत कार्यकारिणी की बैठक हरमू रोड रांची स्थित प्रांत कार्यालय में कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम की अध्यक्षता में बीते रविवार को संपन्न हुई। 

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत कार्याध्यक्ष तिलकराज मंगलम ने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के मन में बसे हुए हैं। विश्व के संपूर्ण हिंदू समाज के लिए भगवान पुरुषोत्तम श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा अविस्मरणीय संजोग का क्षण होगा। 

हिंदू समाज के लिए भारत की संपूर्ण भूधरा अयोध्या एवं प्रत्येक मंदिर श्रीराम मंदिर ही होगा। उन्होंने कहा कि समस्त हिंदू समाज अपनी-अपने निकटतम मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ अपने-अपने घरों में दीपोत्सव के लिए 22 जनवरी के शुभ दिवस की प्रतीक्षा में हैं। 

विहिप के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु ने कहा संपूर्ण देश सहित झारखंड में भी श्रीरामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उल्लास का वातावरण बना हुआ है। 

1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच पूजित अक्षत 31 लाख से अधिक परिवार तक पहुंचने के लिए संगठनात्मक दृष्टि से 344 प्रखंड के 4491 पंचायत तक पूजित अक्षत कलश पहुंच चुका है। विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित सभी अनुषांगिक संगठन के कार्यकर्ताओं के 5000 से अधिक टोलियां पूजित अक्षत लेकर परिवार तक पहुंचेंगे।

विज्ञापन