- नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार लेंगे शपथ
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की एक बैठक महाराजा अग्रसेन भवन के कार्यालय में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह 21 जनवरी 2024 को महाराजा अग्रसेन भवन रांची मे होगा। इस समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2024- 26 के लिए अध्यक्ष पद का शपथ ग्रहण करेंगे।
जिला अधिवेशन सह पदस्थापना समारोह के सफल आयोजन के लिए स्वागताध्यक्ष कमल कुमार केडिया को एवं स्वागतमंत्री पवन शर्मा को बनाया गया। समारोह को सुचारू रूप से सफल बनाने हेतु कई कमेटियों का गठन कर सदस्यों को विभिन्न जिम्मेवारियां दी गयी।
मंच सज्जा-पवन पोद्दार एवं अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी- संजय सर्राफ,भोजन व्यवस्था- राजेंद्र केडिया, सेवा कार्य- विकास अग्रवाल, अतिथि स्वागत व्यवस्था-अजय डीडवानिया, नारायण विजयवर्गीय, प्रिंटिंग एवं स्मृति चिन्ह व्यवस्था-अमित चौधरी, मनीष लोधा, सदस्यता हेतु प्रभारी- नारायण विजयवर्गीय, मनीष लोधा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला अधिवेशन मे 101 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया तथा समारोह मे जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रथम जनसेवा कार्य मे एक सामाजिक संस्था को जरूरतमंद बच्चों की देखभाल हेतु एक माह का राशन मारवाड़ी सम्मेलन देगा। बैठक का संचालन एवं धन्यवाद- ज्ञापन ललित कुमार पोद्दार ने किया।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि बैठक में कमल कुमार केडिया, पवन शर्मा, नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, विनोद कुमार जैन, पवन पोद्दार, ललित पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, अजय डीडवानिया, मनीष लोधा, अंजय सरावगी, नारायण विजयवर्गीय, अमित चौधरी, विकास अग्रवाल, बबलू हारित, संजय सर्राफ आदि उपस्थित थे।