Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

माधव नगर में किया गया श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश वितरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
माधव नगर में किया गया श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश वितरण
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 26 दिसम्बर 2023 को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम पूजित अक्षत कलश वितरण माधव नगर रांची महानगर में किया गया।

मौके पर विहिप प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा कि श्रीराम 500 वर्ष के टाटवास के बाद अपने स्थान में आ रहे हैं, इस उत्सव में हर एक व्यक्ति को शामिल होना है और उसे दिन मंदिर में सभी को इकट्ठा होना है दिन में 11 बजे से 1 बजे के बीच और संध्या को दीपावली उत्सव हर घर में और मंदिर में बनाना है।

22 जनवरी 2024 के दिन श्री अयोध्या धाम के तरह ही हर मंदिर को सजाना हैं और प्रदेश के मंदिर में पूजा अर्चना की जायेगी। इसके बाद सभी बस्ती के संयोजक और सहसंयोजक को पूजित अक्षत कलश दिया गया। 

मौके पर प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, मिथलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दिपा रानी कुंज, हटिया विधायक नवीन जयसवाल जी, कृष्णा कुमार झा, भोला सिंह, कुश सिंह, शुभाशीष जी, श्वेता सिंह जी, राकेश, राजीव, रूपदेव साहू और कार्यक्रम का संचालन चंद्रदीप दुबे ने किया। 

मौके पर क्षेत्र के सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद् के रांची महानगर संयोजक चंद्रदीप दुबे (98350 27313) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 75,446