Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जानें क्या है 2023 ख्रीस्त जयंती का संदेश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जानें क्या है 2023 ख्रीस्त जयंती का संदेश
विज्ञापन

फा सुशील टोप्पो 

एबीएन सोशल डेस्क। प्रति वर्ष हम ख्रीस्तीयों के लिए ख्रीस्त जयंती आनंद और शांति का संदेश लाता है। यह पर्व अपने आप में एक अद्भुत खुशी और उल्लास हमारे दिलों में भरता है। यह जयंती उस महान घटना की याद दिलाती है जब पिता ईश्वर ने मानव के मुक्ति इतिहास में लोगो के मुक्ति और उद्धार के लिए अपने एकलौते पुत्र येसु मसीह को मुक्तिदाता के रूप में इस दुनिया में भेजा। 

वे कुंवारी मरियम और जोसफ के साधारण परिवार में जन्म लिये। बाद में वे अपने जीवन और शिक्षा से लोगों को प्रेम का पाठ सिखाया। वे अपने पिता ईश्वर के आज्ञा के अनुसार जीते हुए दुनिया के लिए आदर्श बने। उन्होंने अपने जीवन से सच्चे प्यार का मतलब समझाया कि अपने दुश्मनों के लिए एक अच्छी सोच रखना और उनकी गलतियों को क्षमा करना। 

हर एक क्रिसमस चरणी और तस्वीर इसी महान घटना को बतलाती है। यह चरणी येसु के जन्म का वर्णन करती है। यदि हम गौर से चरणी को निहारते हैं तो हम बाईबल के जीवित वचन को हमारे आंखों के सामने पाते है। ईश्वर ने हमसे से इतना प्यार किया कि वह हमारे बीच से एक बन गया है, ताकि हम उसके साथ एक हो सकें। 

चरणी में छिपा है क्रिसमस का अद्भुत संदेश। हर एक दुखित परिवार को हौसला देता है यह ख्रिस्तमस। चरणी में वर्णित कुंवारी मरियम, जोसफ और अन्य लोगों के जीवन हमें आदर्श मां, कर्त्तव्यनिष्ट पिता, आज्ञाकारी पुत्र पुत्रियां बनने के लिए प्रेरित करता है। 

हम तभी एक आदर्श परिवार की स्थापना कर पाएंगे जब हम स्वयं आदर्श बनेनेगे। हम तभी आदर्श बनेनेगे जब हम भी कुवारी मरियम और जोसफ के सामान ईश्वर के वचन को सुनेनेगे और प्रभु की इच्छा के अनुसार जीवन जियेंगे। (लेखक पोंतिफिकल यूनिवर्सिटी सत थॉमस अक्विनस (अन्जेलिकुम), रोम इटली के हैं।)

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 40,687