Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

जिलों में पहुंचा अयोध्या श्रीराम मंदिर से आया पूजित अक्षत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
 जिलों में पहुंचा अयोध्या श्रीराम मंदिर से आया पूजित अक्षत
विज्ञापन
  • 30 लाख परिवार को श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देगा निमंत्रण : विहिप

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद की झारखंड प्रांत कार्यकारिणी बैठक आज पूर्वाह्न 10:00 बजे विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम हरमू रोड किशोरगंज चौक रांची में संपन्न हुई। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू बताया कि आगामी 4 दिसंबर से 10 दिसंबर जिला बैठक 11 दिसंबर से 17 दिसंबर प्रखंड बैठक एवं 18 दिसंबर से 24 दिसंबर तक पंचायत बैठक की जायेगी। 

22 दिसंबर गीता जयंती / शौर्य दिवस के पावन अवसर पर झारखंड के सभी प्रमुख मंदिरों में श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती का आयोजन किया जायेगा। 23 दिसंबर से 30 दिसंबर तक स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस पर धर्म रक्षा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया, इसके तहत परावर्तन के कार्यक्रम किये जायेंगे।

डॉ साहू ने बताया 1 जनवरी से 15 जनवरी 2024 तक झारखंड के 30 लाख परिवारों तक पहुंच कर अयोध्या जी में हो रहे श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त अपने-अपने क्षेत्र के सभी मंदिरों को अयोध्याधाम का प्रतीक मानकर 22 जनवरी 2024 को धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती एवं रात्रि में अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने का आग्रह करेंगे। 

इस निमंत्रण में सभी हिंदू जनमानस को फरवरी मास के बाद एक बार पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ललाजी का दर्शन करने जाने का भी निमंत्रण दिया जायेगा। डॉ साहू ने कहा कि आज अयोध्या जी से लाये गये पूजित अक्षत को झारखंड प्रांत के सभी जिला केंद्रों में भेजा जा रहा है। इस पूजित अक्षत को जिला केंद्र से प्रखंड एवं पंचायत केंद्र तक पहुंचाया जायेगा।

बैठक में क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव व सुभाष नेत्रगवांकर, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार व रंगनाथ महतो, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, धर्माचार्य संपर्क प्रांत प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, मार्गदर्शक मंडल प्रांत संयोजक स्वामी कृष्णचैतन्य ब्रह्मचारी, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, धनबाद विभाग मंत्री विनय कुमार, गुमला विभाग मंत्री केशवचंद्र साय, पलामू विभाग सहमंत्री महेंद्रनाथ राम, धनबाद विभाग सह मंत्री राजेश दुबे सहित विभाग संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री, जिला मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला बजरंग दल संयोजक उपस्थित थे। उक्त जानकारी विहिप, झारखंड के प्रचार प्रसार, प्रांत प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,320