Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

शिक्षा जीवन का अनमोल रत्न : डॉ बिरेन्द्र साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शिक्षा जीवन का अनमोल रत्न : डॉ बिरेन्द्र साहू
विज्ञापन

वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ने आयोजित किया दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग

टीम एबीएन, रांची। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के द्वारा चलने वाला प्रतिभा विकास केंद्र के आचार्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग हरमू रोड, रांची स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में संपन्न हुई। 

प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के केंद्रीय सहप्रमुख वीरेंद्र कौडिनिआ ने कहा कार्यकर्ताओं में मन पर नियंत्रण एवं मजबूत ध्येय हो तो विपरीत परिस्थिति में भी हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आचरण की महत्ता को प्रमुखता के साथ प्रदान करने वाला ही आचार्य कहे जाते हैं। 

फाउंडेशन के केंद्रीय सहप्रमुख धनंजय कुमार ने संगठनात्मक विषय को बताते हुए कहा कि प्रतिभा विकास केंद्र का लक्ष्य शिक्षा, संस्कार व स्वालंबन से है। प्रत्येक केंद्र में चौथी, पांचवी एवं छठी कक्षा स्तर  के 20 से 30 बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के निमित्त अध्ययन की व्यवस्था की जायेगी। 

समापन सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा शिक्षा जीवन का अनमोल रत्न है। धनवान अथवा राजा अपने सीमित क्षेत्र में ही जाने जाते हैं अपितु शिक्षित अथवा विद्वान व्यक्ति सर्वत्र जाने जाते हैं। उन्होंने कहा गुरु अथवा आचार्य समाज का रीढ़ व दर्पण की भांति होता है क्योंकि आचार्य का कुशल व्यवहार एवं कार्य से नवीन समाज की संरचना होती है।

आज की शिक्षा प्रणाली में मात्र साक्षरता को ही प्रमुखता दी जा रही है जिसके कारण बच्चों में  संस्कार की कमी हो रही है। जहां संस्कार में कमी हो रही है, वहां के समाज में बच्चों से बूढ़े तक कई प्रकार की व्यसन फैल रही है। फाउंडेशन के द्वारा शिक्षा के साथ संस्कार व संस्कार के साथ स्वालंबन को जोड़ना एक सार्थक समाज के निर्माण का एक सराहनीय प्रयास है। 

डॉ साहू ने कहा संपूर्ण विश्व में सनातन संस्कृति एवं भारतीय शिक्षा प्रणाली की महत्ता को जानते हुए इसे ग्रहण करने की चेष्टा हो रही है, जो भारत को विश्वगुरु बनाने के साथ-साथ विश्व को शांति का पाठ पढ़ने वाला साबित होगा। 

समापन सत्र में केंद्रीय अधिकारी बलराम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, फाउंडेशन के रांची जिला प्रमुख आशा सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं आचार्यगण उपस्थित थे। उक्त जानकारी बनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के रांची प्रमुख आशा सिंह (9334326225) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 87,603