एबीएन सोशल डेस्क। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता धरती पर आते हैं एवं पवित्र गंगा नदी में समागम होता है। इसलिए इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। परंपरा को निभाते हुए माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने शाम में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 1111 दीपक से मंदिर प्रांगण को जगमगाते हुए सामूहिक आरती कर यह दीप उत्सव मनाया।
आज के इस कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष किशन जी साबू, जुगल जी मारू, पवन जी मंत्री विजय जी मारू, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया, गोवर्धन जी भाला, महावीर जी सोमानी, महिला, सचिव बिमला फलोर, सुमनजी मारू, उपाध्यक्ष अनीता साबू, वंदना मारू, कोषाध्यक्ष सरला चितलांगिया, पूनम राठी,कविता मंत्री, अनिल जी साबू, मनीष मारू, श्याम पेरीवाल, किरण जी साबू, शारदा लड्डा , विनीता चितलांगिया लक्ष्मी चितलांगिया, सीमा मालपानी, ममता डागा,अर्चना जी साबू, सरिता चितलांगिया एवं समाज के और भी सदस्य उपस्थित रहे।