Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

तपोबल के रास्ते सरलता से प्राप्त होती है प्रभु कृपा: पंडित पुरषोत्तम कृष्ण शास्त्री

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
तपोबल के रास्ते सरलता से प्राप्त होती है प्रभु कृपा: पंडित पुरषोत्तम कृष्ण शास्त्री
विज्ञापन

लोहरदगा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का चतुर्थ दिन संपन्न

टीम एबीएन, लोहरदगा। पावरगंज कोर्ट रोड विकेस कुमार सिन्हा के आवासीय परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ  के  तीसरे दिन क्षेत्र पाल देवता पुजन, षोडश मात्रिका पूजन, सप्तधृत मात्रिका पूजन, चौंसठ योगिनी पुजन,वास्तु पूजन, सर्वतोभद्र पूजन संपन्न हुआ। 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मौके पर भजन ,आरती और श्रीमद् भागवत महापुराण का श्रवण कर लाभान्वित हो रहे हैं। वृंदावन से आये कथा व्यास पंडित पुरषोत्तम कृष्ण शास्त्री एवं उनके टीम के सदस्यों द्वारा बुधवार को तृतीय दिवस सृष्टि विस्तार, कपिलोपाख्यान, सती चरित्र एवं धुर्व चरित्र पर चर्चा की गई। 

कथावाचक पंडित पुरषोत्तम कृष्ण शास्त्री ने बताया की तपोबल की महता क्या है। तपोबल से आप बहुत ही सरलता से भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्येक युग में भगवान का अवतार हुआ है, श्रृष्टि में भूत प्रेत एवं अनेक योनियों का भी अस्तित्व है। भगवान किसी से भेद नहीं करते हैं। प्रभु आराधना का सबसे सरल तरीका गायत्री मंत्र का जाप करना है। 

मौके पर जिला निबंधना पदाधिकारी सुभाष दत्ता, आयोजनकर्ता बिकेस कुमार सिन्हा, सिंपी सिन्हा, सहयोगी  गणेश लाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार सिन्हा, संचित, प्रियांशु, संकेत, सचिंद्र, सुमन कुमार दास, प्रिती जायसवाल,रेखा मिश्रा, संगीता मितल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 50,332