टीम एबीएन, रांची। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 23 नवंबर 2023 को श्री श्याम प्रभु का जन्मोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा। मौके पर पूरे मंदिर परिसर को अत्यंत सुचारूपूर्ण ढंग से सजाया जा रहा है तथा श्री श्याम प्रभु सहित शिव परिवार और बजरंगबली का विशेष श्रृंगार किया जायेगा।
ज्ञात हो कि कार्तिक शुक्ला एकादशी को श्री श्याम प्रभु का जन्म हुआ था। मुख्य कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से प्रारंभ होगा। श्री श्याम प्रभु के दिव्य शीश के सन्मुख अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्य श्री श्याम प्रभु की सेवा में संगीतमय संकीर्तन करेंगे।
साथ ही श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा और विभिन्न प्रकार के मिष्ठान का भोग अर्पित किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।