फटाफट निपटा लें जरूरी काम
- दिवाली के पांच दिन के त्योहार (धनतेरस, छोटी दीवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा भाई दूज आदि) के दौरान बैंक में अवकाश रहेगा
एबीएन सोशल डेस्क। दीवाली के अवसर पर बैंक की लंबी छुट्टियां शुरू होने वाली है। धनतेरस से लेकर भाई दूज तक देश के अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप बैंक से जुड़े काम करने के बारे में सोच रहे हैं तो बैंक जाने से पहले हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।
आइये, जानते हैं किस-किस बैंक की रहेगी छुट्टी
दिवाली के पांच दिन के त्योहार (धनतेरस, छोटी दीवाली, दीवाली, गोवर्धन पूजा भाई दूज आदि) के दौरान बैंक में अवकाश रहेगा।
देखें छुट्टी की लिस्ट
- 10 नवंबर (शुक्रवार): बांगला महोत्सव, मेघालय।
- 11 नवंबर (दूसरा शनिवार) : छोटी दीवाली।
- 12 नवंबर (रविवार) : दिवाली।
- 13 नवंबर (सोमवार) : त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और महाराष्ट्र में गोवर्धन पूजा के पर्व पर बैंक रहेंगे बंद।
- 14 नवंबर (मंगलवार) : दिवाली झ्र गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और सिक्किम के बैंकों की रहेगी छुट्टी।
- 15 नवंबर, 2023 (बुधवार) : भाईदूज : सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक रहेंगे बंद।
इसके अलावा, जानें नवंबर और कितने दिन बैंक की होगी छुट्टी - 19 नवंबर, 2023- रविवार।
- 20 नवंबर, 2023- छठ महापर्व के दिन पटना और रांची के बैंकों की रहेगी छुट्टी।
- 23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के अवसर पर देहरादून और शिलांग में बैंकों की होगी छुट्टी।
- 25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार।
- 26 नवंबर, 2023- रविवार।
- 27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग अलावा पूरे देश में बैंक रहेंगे बंद।
- 30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के अवसर बेंगलुरु में बैंक बंद।