Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

कोडरमा में 16 को दिवाली मिलन समारोह करेगा अग्रवाल समाज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा में 16 को दिवाली मिलन समारोह करेगा अग्रवाल समाज
विज्ञापन

अग्रवाल समाज की बैठक में लिया गया निर्णय

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। अग्रवाल समाज की एक बैठक श्री अग्रसेन भवन में बुधवार के देर शाम आयोजित की गयी। बैठक में आगामी 16 नवंबर को दिवाली मिलन सह लघु मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 

इसमें विभिन तरह के गेम और सेल्फी प्वाइंट एवम कई अन्य कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमती बनी। बैठक में समाज के अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल सचिव हिमांशु केड़िया ने कहा की दिवाली मिलन का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्ग को समानित करने के साथ और एक दूसरे को आशीर्वाद लिया जायेगा। 

बैठक में कार्यक्रम के संजयोक संजीव खेतान एवम आकृति चौधरी को बनाया गया। उन्होंने कहा कि समाज के द्वारा कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन एवम कुल देवी मां लक्ष्मी जी की पूजा मुख्य उद्देश्य है एवम समाज में छिपी प्रतिभा को भी सामने लाना है। जबकि कार्यक्रम के सवनायक यश बंसल को बनया गया।

 बैठक में सह सचिव अरविंद चौधरी कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल सदस्य संजय खेमानी, उमंग अग्रवाल, विपुल चौधरी, आयुष पोद्दार के अलावा श्रेया केडिया, सारिका लड्डा, स्नेह चौधरी, अनुराग हिसारिया, वत्सल कंदोई आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,949