श्रीराम मंदिर चुटिया में हुआ आरती पूजन
टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 6 नवंबर को अपराह्न 2:30 बजे श्री अयोध्याजी श्रीराम मंदिर जन्मभूमि से पूजित अक्षत को रांची लाया गया। रांची आने पर बहु बाजार चौक के पास से रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ एवम् पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए श्रीराम मन्दिर चुटिया लाया गया।
पूजित अक्षत को लाने के लिए झारखंड प्रतिनिधि के रूप में रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा, रामगढ़ सहमंत्री तरुण वर्मा, रामगढ़ नगर प्रचारक संजीव जी वह एबीवीपी के कार्यकर्ता गौतम महतो ने अयोध्याजी में पूजित अक्षत को लेकर रांची आये थे।
मौके पर प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू ने कहा कि अयोध्या जी से लाया गया पूजित अक्षत को झारखंड प्रांत के सभी जिलों में भेजा जायेगा। सनातन परंपरा में पीले अक्षत चावल से ही आमंत्रण किया जाता है। अक्षत कलश को झारखंड की राजधानी रांची स्थित अभी मुख्य मंदिरों में रखा जायेगा एवं पूजन आरती होगा।
दिसंबर माह में इस अक्षत को सभी जिला केंद्रों में भेजा जायेगा। जिला, प्रखंड, पंचायत एवं गांवों के कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचकर लोगों को आमंत्रित करेंगे। श्री साहू ने बताया कि इसकी तैयारी झारखंड प्रांत में कर ली गयी है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रांत के सभी गांव के मुख्य मंदिर में अनुष्ठान किया जायेगा।
सभी मंदिरों में उपस्थित जनमानस अपने-अपने स्थान पर ही अयोध्या जी की आरती में सम्मिलित होंगे एवं दीपोत्सव मनायेंगे। सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र ने इस अवसर पर कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे जीवन काल में श्रीराम लला का मंदिर बन रहा है। जिस प्रकार से भगवान श्री राम 14 वर्ष के बाद लौटने पर उत्सव मना था उसी प्रकार इस बार भी झारखंड सहित संपूर्ण देश के मंदिरों में उत्सव मनायी जायेगी।
अयोध्याजी से अक्षत कलश को लेकर आए रामगढ़ जिला मंत्री छोटू वर्मा ने कहा कि अयोध्या से कलश को लाना हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण गौरव का पल रहा। संपूर्ण देश के आये हुए प्रतिनिधियों के साथ अक्षत का पूजन एवं उस पूजित अक्षत को लाने का सौभाग्य प्राप्त हुए। महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने कहा कि कल से झारखंड की राजधानी रांची में स्थित प्रमुख मंदिरों में अक्षत कलश को पूजन-अर्चन एवं आरती के लिए रखे जायेंगे।
मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू , प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रचार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन, रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, रामगढ़ मंत्री छोटू वर्मा, महंत गोकुल दास, विक्रम साहू, रतन केशरी, संतोष कुमार, रेणु सिंह, सुभम केशरी, गोल्डी साहू, आशीष साहू, शिवलाल साहू, अक्षय केसरी, अमित केशरी, लक्की नायक शहीद कई राम भक्त उपस्थित थे। उक्त जानकारी संगठन के झारखंड प्रसार प्रसार प्रांत सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने वक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।