Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

घर-घर पहुंचेगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का अक्षत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
घर-घर पहुंचेगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का अक्षत
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के कैलाश केसरी ने की घोषणा

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर की बैठक शक्ति आश्रम, प्रांत कार्यालय किशोरगंज (हरमू) में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कैलाश केसरी ने की। कैलाश केसरी ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या से अक्षत लाया जा रहा है, जिसे घर-घर पहुंचा जायेगा। 

सभी महानगर के लोगों को इस मंदिर के लिए आमंत्रण दिया जायेगा। 16 नवंबर से 21 नवंबर तक के धार्मिक अनुष्ठान का कार्यक्रम महानगर में किया जायेगा। मंदिरों में रामचरितमानस, हनुमान चालीसा महाआरती करायी जायेगी। 

इस बैठक में रांची महानगर के कार्यों की समीक्षा की गयी। इसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती, शौर्य जागरण यात्रा एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना बनायी गयी। 

बैठक में रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत धर्म प्रसार परियोजना सहप्रमुख रेनू अग्रवाल, रांची विभाग मंत्री किशुन झा, महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, सहमंत्री विश्व रंजन, बजरंग दल महानगर सहसंयोजक दीपक साहू, पारस नाथ मिश्रा, अनूप कुमार, दीपक ठाकुर, पिंटू ठाकुर व अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 52,819