गांव-गांव जाकर तीन लाख परिवार परिवार को देंगे आमंत्रण प्रांत में बनेगी 1200 टोली : बिरेंद्र साहू
एबीएन सोशल डेस्क। आज दिनांक 01.11.2023 को विश्व हिंदू परिषद् की प्रांत बैठक किशोरगंज स्थित प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम में की गयी। बैठक में विहिप ने प्रांत में किये जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की गयी।
जिसमें शौर्य जागरण यात्रा, महर्षि वाल्मीकि जयंती, संत संपर्क और अगामी कार्यक्रम श्रद्धानंद बलिदान दिवस 23 से 30 दिसंबर तक, समरसता दिवस 14 और 15 जनवरी, श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान जो कि 16 जनवरी से 21 जनवरी तक किया जायेगा, जिसमें रामचरितमानस का पाठ, हनुमान चालीसा, विजय महामंत्र और संध्या आरती की जायेगी इस विषय पर योजना बनायी गयी।
सभी जिला में 8 नवंबर तक बैठक करना हैं एवं 20 से 30 नवंबर तक जिला बैठक करना है। प्रांत मंत्री श्री वीरेंद्र साहू ने बताया कि अयोध्या दर्शन के लिए अपने प्रांत के चुनिंदा 2000 कार्यकर्ता 3 फरवरी को एवं देश के आम श्रद्धालुओं के लिए 27 फरवरी के बाद दर्शन कर पायेंगे।
बैठक में क्षेत्र मंत्री बिरेंद्र बिमल, प्रांत मंत्री बीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष नेत्रगंवाकर, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथलेश्वर मिश्र, बजरंग दल प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर, प्रांत सहसेवा प्रमूख अशोक अग्रवाल, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख जुगल किशोर प्रसाद, प्रांत प्रचार-प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, विभाग मंत्री किशुन झा, कुमार गौरव, विजय यादव, विनय कुमार, कोलेश्वर टुडू, विजय कुमार, जगदीश मंडल, कुलदीप सिंह, गणेश शंकर विद्यार्थी, रामप्रताप सिंह, राजेश, अजीत एवं अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।