जल्द निपटा लें जरूरी काम, कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट...
एबीएन सोशल डेस्क। अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
एबीएन सोशल डेस्क। नवंबर का महीना त्योहारों का महीना है। इस महीने दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती समेत कई अन्य त्योहार देश भर में मनाये जायेंगे।
ऐसे में बैंकों में भी बंपर छुट्टियां रहेंगी। आरबीआइ के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें।
नवंबर में कुल 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। आरबीआइ कैलेंडर के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें महीने के सभी रविवार और दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। बता दें कि फइक हर महीने के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है।
ब्रांच जाने से पहले चेक करें लिस्ट
आरबीआइ की तरफ से जारी हॉलीडे लिस्ट में से कई छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसी के साथ कुछ बैंकों में रिजनल फेस्टिवल पर छुट्टियां रहती हैं। इस कारण छुट्टियों की संख्या अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं।
- 1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलूरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
- 10 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार
- 12 नवंबर, 2023- रविवार
- 13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/ दीपावली/ दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलूरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
- 15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
- 20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार
- 26 नवंबर, 2023- रविवार
- 27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।