- गायत्री शक्ति पीठ व हरिहर योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, एक महिला सहित दस ने किया रक्तदान
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। शहर के रांची पटना रोड स्थित पूर्णिमा विद्या मंदिर में सोमवार को गायत्री शक्ति पीठ एवं हरिहर योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन कोयन गया। इसमें एक महिला सहित दस लोगों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में अंकिता कुमारी, गोपाल शर्मा, मनीष अग्रवाल, राजीव साह, सूरज कुमार, सुधीर यादव, संतोष कुमार भदानी, संजीव राजहंश, राज भगत का नाम शामिल है। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के टेक्निशियन अमित कुमार, सूरज कुमार, अनीश कुमार का नाम शामिल है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता के साथ ही गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी प्रदीप पहाड़ी, जिला समन्वयक राजेंद्र साह, देवालय ट्रस्टी नीलम शहबादी, कोषाध्यक्ष स्मृति वर्मा, संतोष वर्णवाल, परियोजना निदेशक सुनीता भगत, गोपाल शर्मा, प्रदीप कुमार सुमन त्रिमूर्ति देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान कर हम समाज सेवा से जुड़ते हैं। उन्होंने कहा कि धन से ना दौलत से पुण्य कमाया जा सकता है सिर्फ रक्तदान कर के। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गुप्त दान में यह पता नहीं होता है कि किस कार्य में वह धन का उपयोग हो रहा उसी प्रकार रक्तदान कर किसकी जिंदगी बचती है वो भी नहीं पता चलता।
उन्होंने कहा कि एक स्वास्थ्य व्यक्ति को जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिए प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करने की आवश्यकता है। रक्तदान से हम कई अनमोल जीवन की रक्षा करते हैं। वहीं प्रदीप पहाड़ी व राजेंद्र साह ने कहा कि एक ओर जहां रक्त दान करने से रक्त संचार ठीक होता है वहीं दूसरी ओर अनजान व्यक्ति की जीवन की रक्षा भी होती है।
मौके पर शिला जायसवाल, सावित्री वर्णवाल, ज्योति वर्णवाल, मंगल जायसवाल, बबिता देवी, वीणा वर्णवाल, रेखा वर्णवाल, पलवी पांडेय, रीना सेठ, रिंकू देवी, सोनी पांडेय, रेखा देवी, मिथिलेश गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता, विराट शर्मा, अरविंद एकघरा, विजय सिंह, डॉ नीरज साहा, अनिकेत कुमार आदि मौजूद थे।