श्याम शरण में आजा रे के द्वारा आयोजित अरदास कीर्तन में झूमते रहे श्रद्धालु
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नंदिनी अपार्टमेंट, अड्डी बंगला रोड अशोक खाटूवाला के परिसर में स्थान पर श्याम शरण में आजा रे... के तत्वावधान में अरदास कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम का दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम शुरू हुआ।
यजमान के रूप में अशोक खाटूवाला, प्रतिमा खाटूवाला शामिल हुए। पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने कराई। इसके बाद गणेश वंदना प्रदीप कंदोई ने प्रस्तुत किया। सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात कीर्तन की है रात..., जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे..., भजन पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे।
भजन गायक रवि दाहिमा ने श्याम बाबा तेरे पास आया हूं, चरणों में तेरी अरदास लाया हूं..., प्रदीप कंदोई ने मैया मैया आयेगी कान्हा को बुलाएगी..., राकेश राजपूत ने दिल तुम बिन लगता नहीं..., तन्मय लड्ढा ने ओ सांवरे ओ सांवरे..., यश दाहिमा ने दीना नाथ मेरी बात छानी कोणी तेरे से... मनोज लड्ढा ने कान्हा रेई कान्हा आ जा तू आ जा..., सीमा सहल ने म्हारा बाला जी साला सर वाला..., संगीता जेठवा ने हाथ जोड़कर मांगता हूं... जैसे भजन पर घंटों श्रद्धालु भक्त झूमते रहे।
कार्यक्रम का संचालन मनोज लड्ढा और संजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, किडजी की निदेशक ब्यूटी सिंह, विपुल चौधरी, पप्पू सिंह, उमेश जोशी, संजय नरेड़ी, हिमांशु केडिया, धीरज जोशी, मनोज जोशी, उमंग कंदोई, विवेक सहल, विकास अठघरा, शुभम बरबिघईया, अंशु कुमार, आशीष कुमार, ज्योतिष कुमार, अनिल कूटरियार, रवि कुमार, नितेश कुमार निक्की, आयुष पोद्दार संतोष लड्ढा, रमेश कंदोई, अभिषेक कुमार, भोला सिंह, चिंटू अग्रवाल, यश बंसल, अनुराग हिसरिया, पियुष सहल, वत्सल कंदोई, आयुष कुमार, शालिनी दाहिमा, पिंकी खेतान, प्रीति गुटगुटिया, स्वेता गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, कबिता रूपमणि जोशी, रीना जोशी, सुजाता जोशी सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। श्याम स्तुति और आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।