Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
समाज

पापाकुंशा एकादशी उत्सव पर उमड़े श्याम भक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पापाकुंशा एकादशी उत्सव पर उमड़े श्याम भक्त
विज्ञापन

एबीएन सोशल डेस्क (रांची)। क्यों गरीबों का साथी बना, बन गया है तो निभाना पड़ेगा... भजनों की लय पर भक्तगण भाव विभोर हुए लोग। अवसर था अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में दिनांक 25 अक्टूबर 2023 को आश्विन शुक्ला पापाकुंशा एकादशी उत्सव अत्यंत भक्तिभाव व श्रद्धा के साथ मनाया गया। 

विजयदशमी का उल्लास लिये भक्तगण प्रात: काल से ही श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। प्रात:काल में श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर विभिन्न प्रकार के फूलों जैसे गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, गेंदा व तुलसी दल से मनभावन श्रृंगार किया गया। 

साथ ही मंदिर में विराजमान शिव परिवार और बजरंगबली का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे श्री श्याम देव के जयकारों के बीच ज्योत प्रज्वलित कर भक्तगण कतारब्रध होकर ज्योत में आहुति प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना कर रहे थे। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने संगीतमय संकीर्तन प्रारंभ कर भजनों की अमृतवर्षा की।

श्याम नाम मुख से बोल भाई काम आवेगो

अलबेली इनकी सरकार रटेजा श्याम प्यारे 

श्याम तेरा साथ हमको दो जहां से प्यारा है 

हम तुम्हारे थे प्रभु जी तुम हमारे हो...

इत्यादि भजनों की लय पर देर रात तक भक्तगण श्री श्याम प्रभु को रिझाते रहे। मौके पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा का भोग अर्पित किया गया।  रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। 

आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनिया, विकास पाडिया, ज्ञानप्रकाश बगला, सुदर्शन चितलंगिया, अजय साबू, अरुण धानुका, जीतेश अग्रवाल और श्याम सुंदर पोद्दार का विशेष सहयोग रहा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल सह श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ, रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 41,884