Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारत नाम सम्मान पर 29 को माहेश्वरी भवन में विचार गोष्ठी

भारत नाम सम्मान पर 29 को माहेश्वरी भवन में विचार गोष्ठी
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। मैं भारत हूं फाउंडेशन एवं माहेश्वरी सभा रांची के संयुक्त तत्वावधान मे 29 अक्टूबर को अपराह्न 11:30 बजे से माहेश्वरी भवन रांची में भारत को केवल भारत ही बोला जाए इंडिया नहीं एक देश एक नाम के तर्ज पर भारत नाम सम्मान विषयक पर एक विचार गोष्ठी रखी गयी है।

विचार गोष्ठी कार्यक्रम के संयोजक मुकेश काबरा को बनाया गया है। श्री काबरा ने बताया विचार गोष्ठी कार्यक्रम मे मैं भारत हूं फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार जैन (मुंबई) तथा कई राष्ट्रीय पदाधिकारीगण भाग लेंगे। 

विचार गोष्ठी में रांची के सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ मांझी, पूर्व सांसद अजय मारू पूर्व सांसद महेश पोद्दार, नगर के विशिष्ठगण एवं सभी सामाजिक संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री माहेश्वरी सभा रांची के अध्यक्ष किशन कुमार साबू, सचिव नरेंद्र लखोटिया, कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा, माहेश्वरी महिला सभा एवं माहेश्वरी युवा संगठन सहित अन्य लोग जोर- शोर से लगे हुए हैं। उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,196