बहरूपियों आयो रे सुरों का संग्राम बिस्कुट री कला जैसे कार्यक्रमों की रही धूम
टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्री अग्रसेन जयंती समारोह को ले श्री अग्रसेन भवन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बिस्कुट री कला में जूनियर ग्रुप में प्रथम वाणी बंसल, द्वितीय आर्ची अग्रवाल, तृतीय दिव्यांश खाटूवाला सीनियर ग्रुप में प्रथम साक्षी सरावगी, द्वितीय नृत्य अग्रवाल, तृतीय समृद्धि राजगढ़िया घोषित किये गये।
वहीं निर्णायक की भूमिका काजल गुप्ता व वंदना अग्रवाल थी। जबकि इसके परियोजना निदेशक ममता बंसल, नीतू बंसल ने निभायी। बहरूपियों आयो रे में ग्रुप ए में प्रथम रियांश चौधरी, द्वितीय अपूर्व हिसारिया ग्रुप बी में प्रथम निहित संघई, द्वितीय विवान चौधरी ग्रुप सी में रचित सरावगी द्वितीय देवांशी संघई घोषित किये गये।
इसके निर्णायक शालू चौधरी और स्वीटी खेतान थी। जबकि इसके परियोजना निदेशक की भूमिका में रुही संघई और स्नेहा अग्रवाल ने निभायी। वहीं सुरों का महासंग्राम में विजेता तनीषा अग्रवाल, तविषि अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल की टीम रही। इसके परियोजना निदेशक श्रेया केडिया व स्नेहा खेतान थी।
वहीं कथा वाचन में जूनियर ग्रुप में प्रथम सारांश लड्ढ़ा, द्वितीय अर्पित गुप्ता, तृतीय रचित सरावगी वहीं सीनियर ग्रुप में प्रथम मनीषा राजगढ़िया, द्वितीय नीतू बंसल, तृतीय राशि बंसल विजेता घोषित किये गये। निर्णायक की भूमिका कृतिका मोदी और ममता नरेड़ी ने निभायी।
वहीं 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पूजा अर्चना व आरती का आयोजन होगा। इसके बाद रंगोली प्रतियोगिता की जायेगी। 3 बजे सीताराम जी की ठाकुरबाड़ी श्याम बाबा पथ से निकलकर अग्रसेन भवन पहुंच कर संपन्न होगी। इसके बाद सभा का आयोजन होगा। अंतत: सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं एवं समाज के शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वाले का सम्मान किया जायेगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के अध्यक्ष गोपीकृष्ण अग्रवाल, सचिव हिमांशु केडिया, कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, जयंती संयोजक अरविंद चौधरी, सह संयोजक नेहा बजाज, प्रगति चौधरी, संजीव खेतान, संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढ़ा, विपुल चौधरी, यश बंसल, हर्षित मोदी, अनुराग हिसारिया, वत्सल कंदोई सहित समाज के कई सक्रिय सदस्य लगे हुए हैं।