टीम एबीएन, रांची। श्री गुरुनानक देव का ज्योति ज्योत पर्व गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंह सभा, मेन रोड के तत्वावधान में बुधवार को मनाया जायेगा। इस समय दिन के 11:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित है। इसकी समाप्ति के बाद गुरु का लंगर अटूट बटेगा।
गुरुद्वारा साहिब के महासचिव सरदार गगनदीप सिंह सेठी ने बताया कि रागी जत्था भाई अनंतवीर सिंह यूएसए वाले भी आ रहे हैं। वहीं गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर 15 अक्टूबर को गुरुद्वारा साहिब मेन रोड में आम सभा होगी।